कोरोना अपडेट: उत्तराखंड रणजी खिलाड़ी सौरभ रावत ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए 50 हजार रुपए। उत्तराखंड के रणजी खिलाड़ी ( विकेटकीपर बल्लेबाज) सौरभ रावत पुत्र आनन्द सिंह रावत व ने सरकार को मदद का हाथ बढ़ाया है।
उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 हजार रुपए दान किए हैं। सौरभ के इस कदम ने राज्य के लोगों के इस मुहिम में हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया है। सौरभ रावत के नाम उत्तराखंड की ओर से रणजी में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड है। वो पिछले दो सीजन उत्तराखंड के लिए खेल रहे हैं। उत्तराखंड के लिए रणजी खेलने से पहले वो ओडिशा क्रिकेट टीम के सदस्य रहे थे। वह उत्तराखंड की ओर से पहला दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। सौरभ हल्द्वानी के आवास विकास निवासी हैं।
कल रात मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस बारे में राज्य को बताया। उन्होंने उन सभी का धन्यवाद किया जो इस बीमारी को हराने में देश को सहयोग कर रहा है। उत्तराखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष का खाता नंबर जारी किया गया है जिसमें कोई भी आर्थिक रूप से मदद कर सकता है। सरकार को मदद करने के लिए कई लोग सामने आ रहे है।
यह पढ़े : Mann Ki Baat LIVE on 29-03-2020 : पीएम मोदी बोले- लॉकडाउन से हुई परेशानी के लिए माफी मांगता हूं
0 टिप्पणियां